जानिए: महिलाओं के शर्ट में बाईं तरफ जबकि पुरुषों के शर्ट में दाईं तरफ क्यों होते हैं बटन!


महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं तरफ होते हैं, जबकि पुरुषों की शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। शायद आपने कभी इस ओर गौर नहीं किया होगा कि महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होते हैं।

तो आईये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है?
हमारे शर्ट में बटन होने के पीछे कई थ्योरी हैं और पिछली कई सदियों की परंपराओं से इसके तर्क दिए गए हैं। बताया जाता है कि पहले आदमी खुद अपने कपड़े पहनते थे,जबकि महिलाओं को दूसरी लोग कपड़े पहनाते थे और अधिकतर लोग दाहिने हाथ से काम करते थे। इसी वजह से पुरुषों के शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होतें हैं जबकि महिलाओं के कपड़ों में बाईं तरफ बटन होते थे, क्योंकि उन्हें दूसरे महिलाएं कपड़े पहनाती थी। वहीं एक और थ्योरी के अनुसार पहले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे जबकि महिलाएं अपने बाएं हाथ में बच्चे रखती थी। पुरुषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं।

जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं। पहले महिलाओं और पुरुषों के परिधान में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए जाने के साथ ही उनके कपड़े भी लगभग एक जैसे होने लगे। इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में हल्का सा अंतर बनाने के लिए भी ऐसा किया गया। वहीं इसका कनेक्शन नैपोलियन से भी है।

बताया जाता है कि नेपोलियन ने महिलाओं के कपड़ों में बाईं तरफ बटन लगाने का आदेश दिया था। दरअसल नैपोलियन हमेशा एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे और महिलाओं को इससे अलग करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। क्योंकि महिलाएं उनका मजाक बनाने के लिए उनकी नकल करने लगी थी। साथ ही कपड़े निर्माताओं की कई रणनीतियों की वजह से भी महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों के बटन अलग-अलग तरफ लगाए गए थे।

➩ भरे बदन वाली लड़कियां को देखकर आहें क्यों भरते हैं लड़कें?
➩ अकेले में लड़कियां करती है ऐसे काम...
➩ पुरूषों को सबसे ज्यादा पसंद आती है ऐसी महिलाएं...

Post a Comment

और नया पुराने