खुद को संन्यासी बताने वाले ओमजी महाराज बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस बाबा को बिग बॉस के घर में आराम करने नहीं देना चाहती। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ओमजी महराज पर पहले से चल रहे चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर पहुंची। हालांकि ओम जी ने घर से बाहर निकलने से इनकार किर दिया। इस पर पुलिस ने कुछ डॉक्युमेंट्स पर उनके साइन ले लिए हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि बाबा पर अपने ही भाई की दुकान से चोरी करने का आरोप है। उनके पास से महिलाओं के अश्लील फोटोज बरामद की जा चुकी हैं जिनसे वो उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में जाने से ठीक दो दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट में पेश न होने की वजह से स्वामी ओमजी के खिलाफ गैर जमानती वारंट इश्यू हुआ था। लेकिन स्वामी जी की तरफ से किसी के भी पेश न होने के कारण उनके खिलाफ फिर से यही वारंट जारी किया गया।
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार डकैती और चोरी के अलावा, बाबा पर आर्म्स एक्ट और टाडा के तहत 7 मामले दर्ज हैं। उसके पास से महिलाओं की कुछ अश्लील फोटोज भी मिली थीं। बताया जाता है कि इन तस्वीरों से वे उन महिलाओं को ब्लैकमेल किया करते थे।

एक टिप्पणी भेजें