अब आलू के छिलको से पाये सफेद बालों से छुटकारा


अगर आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं और आप इस बात को लेकर हमेशा तनाव में रहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्‍योंकि हम आपके लिए लाये हैं एक ऐसा उपाय जिसके इस्‍तेमाल से आप सफेद बालों की समस्‍या से बच सकते हैं। लेकिन इस घरेलू उपाय के लिए आपको थोड़े धैर्य की जरूरत है। साथ ही अपनी डायट में हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन से भरपूर आहार को शामिल करना न भूलें।

आलू के छिलके के हेयर मास्क में विटामिन ए, बी और सी होता है, जिससे यह स्‍कैल्‍प पर जमे तेल को हटाकर इसे साफ करते हैं, परतदार डैंड्रफ को हटाते हैं, रोम छिद्रों को खोलते हैं और नए बालों के रोमों को बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स पाये जाते हैं जिससे बालों का गिरना कम होता है और बाल बढ़ते हैं।
क्या आप जानते हैं ग्रीन टी पीने का सही समय?

बनाने का तरीका:- 3-4 आलू लेकर, उनके छिलके उतार लें,फिर इनके छिलके लेकर, एक कप ठंडे पानी में डालें।
इसे पैन में डालकर, अच्‍छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे जार में भरें। इसकी तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल डाल सकते हैं।

इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाये तो आलू के छिलके का पानी ज्यादा बेहतर असर करता है। आलू के छिलके के इस मिश्रण को आप स्‍कैल्‍प पर धीरे-धीरे लगाकर, थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अपने बालों की 5 मिनट मसाज करें और फिर 30 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगर मिश्रण कुछ देर बालों में रहता है तो शानदार तरीके से काम करता है। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
बालों को रेशमी और चमकदार बनाने देता है यूज़ करे कोका कोला

Post a Comment

और नया पुराने