बढ़ती उम्र में झुर्रियों का होना जीवन का एक हिस्सा हैं और इसके लिए हम अधिक कुछ नही कर सकते है लेकिन उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियों को रोकने के लिए लड़ाई की जा सकती है। जैसा की आप जानतें ही है कि आपकी दिनचर्या और भोजन आपकी सुंदरता को प्रभावित करते है इसलिए त्वचा की उम्र बढ़ने वाली बुरी आदतों में कटौती कर झुर्रियों को मात देकर अपने स्किन की ख़ूबसूरती बनाएं रख सकती है। आइयें जानते है वो कौन से बुरी आदतें है जो झुर्रियों को जन्म देती है।
1. स्किन और कॉस्मेटिक विशेषज्ञ मानतें है स्मोकिंग चेहरे पर झुर्रियों की आम वजह है और जो लोग सिगरेट पीने की लत छोड़ सकते हैं वह अपनी झुरियों के दुष्प्रभाव पर जल्दी काबू पा सकते है।
2. स्वस्थ और जवां स्किन आपके खान-पान पर निर्भर करता है। बहुत ज्यादा चीनी,फ़ास्ट फ़ूड,मसालेदार युक्त भोजन सिर्फ आपके वजन पर ही प्रभाव नही डालते अपितु यह चेहरे की त्वचा को भी प्रभावित करते है।
3. शराब शरीर में एक स्तर पर महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है की भूमिका निभाते है पर इनकी मात्रा बढ़ जाने पर यह नकारात्मक प्रभाव डालते है। इसके अतिरिक्त जब ही आप शराब का सेवन करते है तो त्वचा में जल की कमी हो जाती है जिस कारण त्वचा अपने कसाव को खोने लगती है और झुर्रियों पड़ जाती है ।
4. अकसर कहा जाता है कि मुंह की कसरत के लिए च्यूइंग गम का इस्तेमाल करें पर कई लोग सारा दिन च्यूइंग गम जबाने की आदत पाल लेते है जिससे चेहरे पर शिकन का उत्पादन होता है जो झुरियों व अन्य ब्यूटी मुद्दों का कारण बनती है।
⇒ होठों का कालापन दूर करने के चमत्कारी घरेलु नुस्खे
5. अगर सोते समय आपका चेहरा तकियें के ऊपर होता है तो निश्चित ही झुरियों से बचना आसान नही होगा इसलिए बेहतर है आप सोते समय आप तकिए को चेहरे से दूर रखें।
6. त्वचा में कसाव पैदा करने के लिए जबरजस्ती का मेकअप ना करें जो त्वचा मेकअप के बाद सिकोड़ी रहती है। जब आप ऐसे स्किन मेकअप व आईलाइनर का प्रयोग करती है जिसके बाद चेहरे में कसाव आता है पर कुछ समय बाद वह टूटने लगता है तो झुर्रियाँ होने की उम्मीद अधिक हो जाती है।
⇒ क्या रात को कान में प्याज रखने के फायदे जानते है आप

एक टिप्पणी भेजें