शोध दिखाते हैं बिना कपड़ों के सोने के 6 फायदे..!!


बिना कपड़ों के सोना स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बहुत फायदेमंद होता है। यूं तो सोने से जुड़ी कई तरह की रिपोर्ट्स आती रहती है शायद आपको यकीन न हो लेकिन बिना कपड़े पहने सोने से नींद अच्छी आती है। कई शोध दिखाते हैं कि बगैर कपड़ों के सोना सेहत के लिए अच्छा होता है....

इतने समय तक बनाए गए शारीरिक संबंधो से मिलेगा चरम सुख

1. 2004 में इनसोम्निया के मरीजों पर हुआ एक शोध बताता है कि उनके शरीर का तापमान अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है और इसीलिए उन्हें ठीक से नींद नहीं आ पाती। बगैर कपड़ों के सोने से शरीर का तापमान कम हो जाता है जिससे अच्छी नींद में फायदा मिल सकता है।

2. 2013 में न्यूरोलॉजिस्ट रेषल सालास ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि आदिम काल में इंसान बगैर कुछ पहने सोया करता था ताकि खुद को जानवरों के हमलों से बचा सके। आज बैडरूम में किसी हमले का डर तो नहीं है लेकिन इससे सुरक्षा का एहसास मिल सकता है।

3. 2014 में कॉटन यूएसए द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया कि बगैर कपड़ों के सोने वाले 57 फीसदी दंपति अपने रिश्ते से बेहद खुश थे। नाइट सूट पहन कर सोने वालों की तुलना में यह नौ फीसदी ज्यादा है।

4. 2014 में ही हुए एक शोध में सोते समय कमरे के तापमान और शरीर पर उसके असर पर ध्यान दिया गया। कपड़े पहन कर सोने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शोध में पाया गया कि जो लोग चार हफ्ते तक कम तापमान में सोए उनके इंसुलिन के नतीजे बाकियों की तुलना में दो गुना बेहतर थे।

5. जननांगों में इंफेक्शन महिलाओं में एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। कॉस्मोपोलिटन मैगजीन में अमेरिका की डॉक्टर जेनिफर लांडा के हवाले से लिखा गया है कि सोते समय तापमान अधिक होने से महिलाओं के जननांगों में फंगस की इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

6. जब त्वचा का त्वचा से सीधा संपर्क होता है तो एड्रेनल ग्लैंड को यह संदेश मिलता है कि उसे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम मात्रा में बनाना है। कोर्टिसोल की अधिक मात्रा हमारी रोग प्रतिरोधी क्षमता को कम कर देती है। इसके अलावा त्वचा से संपर्क के कारण ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

उम्र के इस दौर में लड़कियां कंडोम बिना बनाती है शारीरिक संबंध!

Post a Comment

और नया पुराने