एक बच्ची ने महज आठ मिनट में गणित के 182 सवाल हल कर सभी को हैरान कर दिया है।किसान की बेटी ने अपने तेज दिमाग के बूते पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली है।एमपी के बैतूल निवासी एक किसान की सात साल की बेटी श्रुति चौरसिया ने 11 नवंबर को दुबई में आयोजित 21वीं अंतरराष्ट्रीय अबेकस मेंटल एंड लिसनिंग प्रतियोगिता में 5 से 13 आयुवर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
इस स्पर्धा में दुनियाभर से कुल 2278 छात्रों ने भाग लिया था जिनमें से श्रुति ने अपने आयुवर्ग में सैकड़ों छात्रों को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया।इस स्पर्धा में छात्रों को पांच मिनट में अंकगणित के 200 सवाल हल करने का टारगेट दिया गया था. श्रुति ने 8 मिनट में 182 सवाल हल कर दूसरा स्थान पाया।
# कुदरत का करिश्मा, पैदा हुआ 80 साल का बच्चा
# सिर्फ पुरुषों को दाढ़ी क्यों आती है महिलाओं को क्यों नहीं

एक टिप्पणी भेजें