सर्दी-जुकाम से फटाफट राहत पाने के पांच घरेलू उपाय...


आजकल मौसम बदल रहा है, मौसम बदलने के साथ-साथ लोगों को सर्दी खासी जैसी समस्याएं आम हैं। लोग छोटी-छोटी बीमारियों से बचने के लिए महंगी दवाईयां लेते हैं, लेकिन इससे कोई खास फायदा भी नहीं होता है। हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिसे आजमाकर आप सर्दी-जुकाम से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं... 

ऐसी महिलाओं को कम होता है स्तन कैंसर का खतरा

1. गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से सर्दी और खांसी में आराम मिलता है। एक गिलास उबलते हुए पानी में एक नींबू और शहद मिलाकर रात को सोते समय पीने से जुकाम में लाभ होता है।

2. आधे चम्म च कालीमिर्च पावडर में एक चम्मयच मिश्री को मिलाकर एक कप गर्म दूध के साथ दिन में तीन बार पिएं।

3. लहसुन की कलियों को उबालकर बनाये जाने वाले लहसुन के सूप के सेवन से सर्दी-जुकाम से शीघ्र लाभ मिलता है

4. जुकाम होने पर इलायची को पीसकर रुमाल पर लगाकर सूंघने से सर्दी-जुकाम और खांसी ठीक हो जाती है।

5. अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से सर्दी में आराम मिलता है।

जमीन पर सोने के फायदे जान भूल जाओगे बेड पर सोना

Post a Comment

और नया पुराने