जब मृत व्यक्ति सपने में आए तब ऐसे छुटकारा पाएं


हममें से कई लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें मृत लोग सपने में दिखाई देते हैं। ऐसे सपने डरावने होते हैं। दरअसल सपने में मृत लोगों का आना उनके प्रति आपके लगाव को दर्शाता हो लेकिन यदि वह सपनों में बार-बार दिखाई दें तो मामला गंभीर भी हो सकता है। ऐसे सपने न आएं इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं.....

जिंदा लोगों की भीड़ में भी रहते है भूत-प्रेत ऐसे करें पहचान

⇨ शास्त्रों के अनुसार यदि मरने से पहले किसी व्यक्ति की आत्मा अतृप्त और असंतुष्ट रह गई है तो उसकी आत्मा अशांत और भटकती रहती है। इसीलिए वह सपने में आकर संबंधित व्यक्ति को संकेत देने की कोशिश करती है। ऐसे में परिवार को उसकी आत्मा की शांति के लिए पुण्य कर्म, दान आदि करना चाहिए।

⇨ मृत्यु हो जाने के बाद विधि-विधान से तर्पण जरूर करना चाहिए।

⇨ मृत व्यक्ति के नाम पर रामायण या श्रीमद्भागवत का पाठ करवाना चाहिए।

⇨ सपने में आने वाला मृत व्यक्ति प्रसन्न है तो इसका अर्थ है उसकी आत्मा बेहद संतुष्ट है।

⇨ यदि मर चुका व्यक्ति सपने में क्रोधित होता दिखाई दे तो उसके नाम पर मीठा दान करने के साथ तर्पण किया जाना चाहिए।

भूत प्रेतों से चाहिए छुटकारा तो अपनाए ये घरेलू तरीके!

Post a Comment

और नया पुराने