झूठी है 500 और 1000 के नए नोट में GPS चिप लगी होने की खबर


केंद्र सरकार ने मंगलवार रात 12 बजे के बाद से 500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगा दिया है। इनकी जगह नए 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। नए नोट गुरुवार को 500 और 2000 रुपए के नए करेंसी नोट बैंकों और पोस्‍ट ऑफिसेस में मिलने लगेंगे।

मार्कीट में ऐसी खबरें हैं कि नए नोट में एक नैनो GPS चिप लगी है, जिसकी मदद से इन्हें ट्रैक किया जा सकता है। हालांकि, इस बात में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। आर.बी.आई. ने भी ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया है।

अरुण जेतली ने 2000 रुपए के नए नोट में नैनो चिप होने की खबरों को गलत बताया है। जेतली ने कहा कि इस तरह की खबरें कहां से आई हैं, इसकी जानकारी नहीं हैं।

कैसे होंगे 500 और 2000 ने नए नोट, जानिए खास बातें...
तो इसलिए होता है ATM पासवर्ड सिर्फ 4 अंकों का

Post a Comment

और नया पुराने