सरेआम 4,500 डायपर्स देकर किया प्रेमिका को प्रपोज


प्यार एक ऐसा एहसास है जो किसी को किसी से किसी भी उम्र में हो सकता है। इसका इंद्रधनुषी रंग कब आपकी जिंदगी में बहार ला दे आपको इसकी आहट भी नहीं होती है। इस खूबसूरत एहसास में पड़ने के बाद लोग अपने प्यार को प्रपोज करने की सोचते है। कोई फूल देकर तो कोई डायमंड की अंगूठी देकर तो कोई किसी अन्‍य तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है, लेकिन चीन के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसे प्रपोज किया जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

➠ आतंक का सबसे बड़ा सौदागर भी था सनी लियोनी का दीवाना

इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को 4,500 डायपर्स के साथ शादी के लिए प्रपोज किया। फेंग नाम के इस व्यक्ति को जब पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट है तो उसने उसके सामने शादी का ऑफर रखा। पर यह ऑफर अन्य ऑफर से एकदम हटकर था। चाइना डेली में छपी खबर के मुताबिक फेंग ने अपने दोस्तों की मदद से 4,500 डायपर्स के बैग को बड़े से दिल के आकार में सजाया और उसे देकर शादी की रिक्‍वेस्‍ट की।

वहां एक खास तौर पर सजाए गए स्थल पर ड्रोन की मदद से डायपर वाले इस पैकेट को अपनी प्रेमिका को सौंपा। इसके बाद फेंग की गर्लफ्रेंड ने उसे शादी के लिए हां कर दी।

➠ वॉट्सएप पर लड़की से मांगी नहाते हुए की तस्वीर, फोटो देखकर चौंक गया लड़का..!!

Post a Comment

और नया पुराने