राशिफल: 21 नवंबर 2016 जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष : स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखे । परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी।

वृषभ : विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे।

बीमारी से बचाव के लिए अपनाएं कुछ टोटके

मिथुन : दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

कर्क : आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता रहेगी। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा।

सिंह : पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

कन्या : शारीरिक और मानसिक चिंता से ग्रसित रहेंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्यजीवन में तकरार उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा।

पति-पत्नी के बीच हों झगड़े तो आजमाएं वास्तु के ये उपाय..!!

तुला: गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा।

वृश्चिक : आज आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

धनु : आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा।

मकर : आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहे और खान-पान पर ध्यान दे। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है।

-  पर्स में नहीं रखें यह चीजें बढ़ती है ध्‍ान की परेशानी

कुंभ : नकारात्मक विचारों से दूर रहे और खान-पान पर ध्यान दे। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है।

मीन : दैनिक कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करे।

Post a Comment

और नया पुराने