राशिफल: 18 नवंबर 2016 जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ के योग हैं। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी।

⇨ वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें..

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।

कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी व शत्रु नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतज़ार मुसीबतों से बाहर निकालेगा।

सिंह: अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाज़ार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। शॉर्टकट नुकसान देंगे।

कन्या: रोज़गार में तारीफ़ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभांवित होंगे।

⇨ शास्त्रानुसार सुबह-सुबह नहीं करने चाहिए ये 5 काम

तुला: परिजानों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारणवश मन चिंतित रहेगा।

वृश्चिक: सामाजिक कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का फल मिलेगा।

धनु: सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा।

मकर: इमोशनल इच्छाओं की पुर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।

⇨ कर्ज से बचने के लिए वास्तु की इन 7 बातों का रखे हमेश ख्याल!

कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे।

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास व कठिन परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने