एक अच्छे जीवन के लिए पति-पत्नी दोनों को मजाकिया होना बेहद जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति एकदम गंभीर और सीरियस रहता है और अपने पार्टनर या गर्लफ्रेंड को हंसाने का प्रयास नहीं करता है तो वह उनके द्वारा पसंद नहीं किया जाता है फिर चाहे वह कितना ही पैसे वाला हो या कितना ही सुन्दर हो। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स ने इस बात पर अध्ययन किया कि महिला को कैसे खुश किया जाए, उन्होंने पाया कि महिला को हँसाना बहुत जरूरी है।
जब कोई महिला गुस्से में और नाराज है और आप उस पर जोक मार रहे हैं तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि वह लाइट मूड में हो और मजाक के लिए तैयार हो। ओवर एक्टिंग करना आपके उतावलेपन को और खुद पर घमंड को दिखाता है। इसलिए उसका ध्यान खींचने के लिए ज्यादा उतावले ना हों। यह सब हल्के और प्रभावी तरीके से करें। उसका मजाक ना बनायें उसको ज्यादा हंसाने के चक्कर में उसका या उसके लुक्स का मजाक ना उड़ाएं।
# शर्मीली लड़की को इम्प्रेस करने का आसान तरीका
ऐसा करने से आप उसे खो सकते हैं। किसी को हंसाने के लिए उस पर कमेंट करना सही नहीं है। इससे आपके चरित्र की पहचान होती है। सहज और स्वाभाविक रहें कहीं सुने-सुनाये जोक मारने की बजाय उसे स्वाभाविक तरीके से हंसाएं। दिलों को जीतने के लिए सहज और स्वाभाविक व्यवहार करना जरूरी है। रोमांटिक रहें जितना हो सके वह आपके जोक पर हँसे, उसकी बड़ाई करते हुए जोक करें, इससे वो सहज महसूस करेगी। और आपको भी उनके पास जाने का और हंसाने का मौका मिलेगा।
# पुरुष चाहते हैं कि बिना कहें समझ जाएं उनकी पार्टनर ये बातें..!!

एक टिप्पणी भेजें