➫ भूतों के साथ रात गुजार चुकी हैं यह हॉट एक्ट्रैस
1. मुंबई- मार्वे-मड आइलैंड रोड :- मुंबई का मार्वे-मड आइलैंड रोड देखने में जितना खूबसूरत है, उस तक पहुंचने का रास्ता उतना ही डरावना है। यह रास्ता काफी संकरा और सुनसान है। इस रास्ते पर चलने वाले ड्राइवरों ने बताया है कि उन्हें इस रास्ते पर रात में एक शादी का जोड़ा पहने महिला दिखाई देती है। इसके साथ कुछ डरावनी आवाज़ें भी सुनाई देती हैं।
2. चेन्नई- राज्य मार्ग-49 :- पश्चिम बंगाल और तमिलानाडु को जोड़ने वाले राज्य मार्ग-49 पर काफी हादसे होते हैं। जब लोगों ने वजह जानने की कोशिश की तो पता चला कि इस चेन्नई से पांडिचेरी के बीच इस सड़क पर सफेद साड़ी पहने औरत घुमती रहती है।
3. सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सेंचुरी कॉरीडोर-NH209 :- इस फारेस्ट रिजर्व से गुजरने वालों को किसी समय मशहूर चंदन तस्कर वीरप्पन का डर सताता था। लेकिन अब यहां पर डरावनी आवाजें और अनजान परछाइयां परेशान करती हैं।
4.दिल्ली- कंटोनमेंट रोड :- देश की राजधानी दिल्ली कंटोनमेंट रोड पर सफेद साड़ी वाली औरत दिखती है। दिल्ली के लोग इस रास्ते को भूतिया बताते है। यहां से गुजरते वक्त उन्हें डर लगता है। रास्ते से गुजरते वक्त लोगों को एक महिला दिखाई देती है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो इस रास्ते से गुजरा हो और उसे यह महिला न दिखाई दी हो।
5.रांची- जमशेदपुर हाइवे :- रांची-जमशेदपुर हाइवे देश की एकमात्र ऐसी जगह है जहां हादसे स्वाभाविक कम अस्वाभाविक रूप से ज्यादा होते हैं। लोगों का कहना है कि यहां भूत की वजह से ज्यादा हादसे होते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां मंदिर में पूजा किए बिना निकलने वाले लोगों को भूत परेशान करते हैं, जिसके नतीजतन हादसे होते हैं। ड्राइवर इस सड़क पर भी सफेद साड़ी पहनी एक लंबी औरत देखने का दावा करते हैं।
➫ अगर दिख रहे हैं ये संकेत तो आप पर हुआ है काला जादू या तंत्र शक्तियों का प्रयोग

एक टिप्पणी भेजें