देश में नोटबंदी के फैसले के बाद आज 10वां दिन है। कैश को लेकर लोगों की समस्याएं जस की तस है। एटीएम और बैंक की ब्रांचों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और कैश की कमी के चलते कारोबार से लेकर तमाम जरूरी काम बाधित दिख रहे हैं। लोगों को राहत देने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। सरकार के एक ताजा फैसले के अनुसार अब आपको पेट्रोल पंप से तेल ही नहीं कैश भी मिलेगा। नए आदेश के मुताबिक, आप पेट्रोल पंप पर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करके 2000 रुपये प्राप्त निकाल सकते हैं।
जानकारी के अनुसार अब देश के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी आपको पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। देश भर के लगभग 2500 पेट्रोल पंपों पर आप कार्ड स्वाइप करके पैसे निकाल सकते हैं। यह बिलकुल एटीएम की तरह ही होगा। देशभर के ढाई हजार पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा प्रदान की गई है।
आरबीआई और एसबीआई की इस संयुक्त मुहिम के तहत जहां एसबीआई की पीओएस मशीनें हैं वहीं यह सुविधा ग्राहकों को मिल सकेगी। सरकार के इस नए आदेश के अनुसार करीब 2500 पेट्रोल पंपों पर ग्राहक इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे जबकि अगले कुछ दिनों में इसे 20,000 पेट्रोल पंपों पर लागू किया जाएगा।
- परेशान न हों, इस ऐप से जानें किस एटीएम कितना है कैश

एक टिप्पणी भेजें