कोच्चि पुलिस ने 12 साल के एक लड़के के खिलाफ 18 साल की एक युवती को प्रेगनेंट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले का खुलासा जब हुआ जब युवती ने एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने उस अस्पताल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जहां युवती ने बच्चे को जन्म दिया।
अस्पताल पर आरोप है कि उसने POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट का उल्लंघन किया है। दरअसल पुलिस का कहना है कि युवती के बालिग होने में अभी 2 महीने बाकी हैं, लिहाजा इस केस में अस्पताल प्रशासन को पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी।
# जवानी के जोश में कभी न करे यह गलतियां, ध्यान रखें यह बातें..!!
वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि युवती 18 साल की उम्र पार कर चुकी है। अस्पताल प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा है कि जब हमें बताया गया कि लड़की को 12 साल के एक लड़के ने प्रेगनेंट किया है, तो अस्पताल ने फौरन चाइल्डलाइन को इसकी जानकारी दी। साथ ही अस्पताल प्रशासन ने मामले से जुड़ी सभी फाइलें चाइल्डलाइन को सौंप दी थीं।
युवती के परिजनों ने नवजात बच्चे की परवरिश में असमर्थता जताते हुए उसे चाइल्ड वेलफेयर कमीशन को सौंप दिया है। फिलहाल नवजात को कमीशन के केयर सेंटर में रखा गया है।
# लड़की हो या लड़का पार्टनर से ब्रेकअप के बाद करते है ये 7 अजीब हरकतें

एक टिप्पणी भेजें