यहां होता है मृत्यु से पहले अंतिम संस्कार..!!


हम अक्सर देखते हैं कि किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसका क्रियाकर्म किया जाता है लेकिन एक एेसा देश भी है जहां लोग जीते जी अपनी मौत के बाद होने वाले क्रियाकर्म को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं। जी हां, दक्षिण कोरिया वह देश है जहां लोगों में अपनी मौत से पहले ही अंतिम संस्कार का चलन है। 

जानिए क्यों बोला जाता है शव यात्रा में राम नाम सत्य है…

सियोल में एक सेंटर है जो इच्छुक व्यक्तियों का नकली अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम करता है। यहां अब तक हजारों लोग इस तरह से अंतिम संस्कार करवा चुके हैं। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक बातों के बारे में समझाया जाता है। उन्हें वीडियों दिखा कर कुछ निर्देश दिए जाते हैं। बाद में लोगों को एक कमरे में ले जाया जाता है। यहां पर बैठकर लोग अपनी वसीयत लिखते है। बाद में लोगों को ताबूत में मृत व्यक्ति की तरह से सुला दिया जाता है और ताबूतों को 10 मिनट के लिए बंद कर दिया जाता है। एेसा करने से उनके मन से मौत का खौफ खत्म होता है। 

वैसे इस कार्यक्रम के पीछे एक वजह भी है। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में शामिल कुछ लोग गंभीर बीमारियों का शिकार होते हैं। यहां पर उनको अंतिम समय के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। लोगों का मानना है कि इसको करने के बाद उनके मन में बदलाव आता है।

शव यात्रा देखकर ऐसा करने से पूरी होती है हर मनोकामना

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم