आखिरकार तलाक लेने कोर्ट पहुंचे मलाइका-अरबाज!


मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान आखिरकार तलाक लेने के लिए फैमिली कोर्ट पहुंच ही गए। खबरें है कि ये दोनों पिछले हफ्ते बांद्रा के फैमिली कोर्ट में अपने वकीलों के साथ तलाक की अर्जी देने गए थे। हालाँकि साल की शुरुआत से ही दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। अरबाज़ ने खुद एक बयान जारी कर कहा था की अब वो साथ नहीं रह रहे  है। 

➱ यह है हॉट एंड बोल्ड प्लस साइज सुपर मॉडल, बनीं ग्लैमरस वुमन ऑफ द ईयर

हालाँकि दोनों के घरवालों ने सुलह करवाने की कोशिश भी की। तलाक की खबरें आने के बाद भी कई बार अरबाज और मलाइका को एक साथ डिनर साथ करते हुए देखा गया था। पिछले दिनों बेटे की बर्थडे पार्टी पर भी अरबाज और मलाइका पूरे खान परिवार के साथ नजर आए थे। ईद के मौके पर भी मालिक फॅमिली संग नज़र आयी थी। 

लेकिन सूत्र की मानें तो तलाक की ओर दोनों ने कदम बढ़ा दिया है। वकीलों ने तलाक के पेपर्स पर काम शुरू कर दिया है। सूत्र की मानें तो मलाइका और अरबाज आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं। जल्द ही दोनों कोर्ट में अनिवार्य परामर्श सत्र के लिए पहुंचेंगे। कानून के मुताबिक, पति-पत्नी आपसी सहमति से तलाक तब ले सकते हैं, जब वे एक साल या इससे अधिक समय से अलग रह रहे हों। अब आगे एक साथ नहीं रह सकते और शादी को खत्म करना चाहते हैं।

➱ किम कर्दाशियां के बाद मल्लिका शेरावत पर किया नकाबपोशो ने हमला

Post a Comment

और नया पुराने