जानिए कौनसा लाफिंग बुद्धा किस स्थान पर रखें, जिससे कमाई में हो बरकत


सनातन धर्म के अनुसार धन के देवता कुबेर को घर में उचित द‌िशा और स्थान देने से आर्थिक अभाव दूर होने लगते हैं। उसी तरह लाफिंग बुद्धा या हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति को संपन्नता, सफलता और सौभाग्य लाने वाली माना जाता है। मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा जिस स्थान पर भी विराजित होते हैं उस स्थान पर धन स्वयं ही आकर्षित होकर चला आता है। इसी विशेषता के चलते लोग घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, दुकान, ऑफिस में इनकी मूर्ति को रखते हैं।

गलत दिशा में सिर करके सोने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां..!!

1 लाफिंग बुद्धा एकदम मुख्य द्वार के सामने न रखें। दरवाजे से करीब तीस फुट की ऊंचाई पर लगाने का प्रावधान है। यह मूर्ति घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा का अभिनंदन करती है। अगर ठीक सामने संभव न हो तो इसे कुछ किनारे पर भी रखा जा सकता है।

2 इसे घर में ऐसे रखें कि उनका मुस्कराता हुआ चेहरा घर में आने-जाने वाले व्यक्ति को दिखता रहे।

3 यदि आपकी आमदनी अच्छी है, घर में धन का अच्छा प्रवाह रहता है किंतु आप कुछ भी संचय नहीं कर पाते तो ऐसी स्थिती में धन की पोटली लिए हुए लॉफिंग बुद्धा को घर में रखें। कुछ दिनों में ही धन की संचय होने लगेगा।

4 क्या आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त नहीं हो पाता? बना बनाया काम बिगड़ जाता है तो दोनों हाथों में कमण्डल उठाए हुए लाफिंग बुद्धा को घर में लें आएं।

5 स्वस्थ एवं निरोगी काया चाहते हैं तो वू-लू लिए हुए लाफिंग बुद्धा को अपने घर अवश्‍य ले आएं।

6 संतानहीन दंपति बच्चों से घिरे हुए लाफिंग बुद्धा को घर में उचित स्थान दें। जल्द ही आपके घर में बच्चे की किलकारियां गूंजेगी।

शादीशुदा माहिए रात को सोने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Post a Comment

और नया पुराने