सेलेब्रिटी से ज्यादा मशहूर है यह अफगान प्रजाति का कुत्‍ता


एक अफगान प्रजाति के कुत्‍ते के स्‍टाइल ने इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रखी है और सेलेब्रिटी बनकर उभरा है। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि कई इंटरनेट सेलेब्रिटी की तुलना में यह ज्‍यादा मशहूर हो गया है। ब्‍लैक अफगान प्रजाति के इस कुत्‍ते का नाम टी है। कई विज्ञापन कंपनियों ने अपने ब्रांड का प्रचार करने के लिए इसके चेहरे का इस्‍तेमाल करने की अनुमति इसके मालिक से मांगी है।

लाईव शो में 18 साल की बेटी ने कहा पिता से है सेक्शुअल रिलेशन..!!

दरअसल इसके पीछे एक अनोखी फोटो है जिसने इसे प्रसिद्धि दिलाई है। बेंच पर अनोखे अंदाज में बैठने की इसकी वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके चलते लक्‍जरी डॉग फूड ब्रांड 'स्‍पोक्‍सडॉग' ने इसके मालिक से संपर्क कर अपने ब्रांड के प्रचार के लिए इसके इस्‍तेमाल की अनुमति मांगी है।

इसके मालिक का कहना है कि '' हम अक्‍सर सोचते थे कि इसकी आकर्षक बनावट के चलते इसे घर में रखना फिजूल है। यहां तक कि जब छुट्टियों में इसे लेकर घूमने जाते थे तब भी यह लोगों का ध्‍यान आकर्षित कर लेता था।

जब तोते ने किया अपने मालिक और नौकरानी की रासलीला का खुलासा

Post a Comment

और नया पुराने