अबाराम के खाते में कुल 1500 रुपए थे जिसमें से बेटी की फीस के लिए वो 500 रुपए निकालने नागझिरी बैंक गया था। वहाँ कहा गया कि तुम्हारा खाता सीज कर दिया है। शाखा प्रबंधक ने इस बड़ी गड़बड़ी पर कहा कि यह तननीकी गलती है। किसी सरकारी विभाग की निकासी अंबाराम के खाते से दिखाई दे रही है। अंबाराम के खाते में महज 11 सौ रुपए ही हैं।
गौरतलब है कि अंबाराम मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। उनकी बेटी कई दिनों से स्कूल फीस की जिद कर रही थी। घर में नकद पैसे न होने के चलते उन्होंने अपने खाते में पड़े 1500 रुपए से 500 निकालने का फैसला किया। लेकिन जब बैंक पहुँचे तो पता चला वो 99 अरब पहले ही निकाल चुके हैं। एक बार और उनके इस खाते से 50 हजार रुपए जमा करके निकाले गए थे। फिलहाल बैंक ने खाता सीज कर दिया है और जाँच कर रहा है।
- क्या आप जानते है चाय के कप को पकड़नें का सही तरीका...
- जाने कैसे आप का जॉब प्रभावित करता है आपके शारीरिक संबंधों को
- जवानी के जोश में कभी न करे यह गलतियां, ध्यान रखें यह बातें..!!

एक टिप्पणी भेजें