- पाँच सौ के नए नोट की पहचान की 17 बातें..
दरअसल, 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैन करने का फैसला मोदी सरकार ने कुछ महीने पहले ही ले लिया था, तभी इसके तहत नए नोटों की छपाई की गई, लेकिन मोदी सरकार का ये फैसला बहुत ही गुप्त था, जिसकी भनक सिर्फ चंद लोगों को ही थी। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर 2000 रुपए के नोट की तस्वीर धड़ल्ले से शेयर हो रही थी और लोग इसे लेकर अलग-अलग बातें भी कर रहे थे।
कुछ महीने पहले जब इन नोटों की प्रिंटिंग शुरू हुई, तो उन्हीं में से किसी ने इस नोट की तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सरकारी सूत्रों की मानें तो इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि आखिर किसने 2000 रुपए के नोट की तस्वीर को सोशल मीडिया में लीक किया था और दोषी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा।
- दो हजार के नए नोट की पहचान की 17 बातें..

एक टिप्पणी भेजें