अब किराए के लड़के पोछेंगे लड़कियों के आंसू..!


कहते हैं रोने से मन हल्का होता है और दुख बांटने से ही कम होता है। लेकिन जरा सोचिए इस दुख को बांटने के लिए अगर आपको किराए पर लोग मिलें तो कैसा रहेगा? जी हां, जापान में ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। जापान की नई वेबसाइट ईकेमेसो के जरिए लोग अब पैसा देकर लड़कों को बुला सकते हैं और उनके साथ मिलकर रो सकते हैं। लेकिन यह सेवा खासकर जापानी महिलाओं के लिए है।   

=> हर लड़की के मन में आते हैं ब्रेस्ट के बारे में ये 5 ख्याल..!

एक अखबार की खबर के अनुसार, यह सुविधा महिलाओं के लिए है। जो महिलाएं अपना दर्द बांटना चाहती है वह ऑनलाइन बुक लड़कों को बुला सकती है और उनके सामने रो सकती है। यह लड़के न केवल उन महिलाओं की बात सुनेंगे बल्कि उनके आंसू भी पोछेंगे।

बताया जा रहा है कि वेबसाइट का नाम ईकेमेसो है। इस पर लड़कों के बारें में पूरी जानकारी रहेगी। महिलाएं अपनी पसंद से लड़का बुला सकती हैं। इसके लिए उन्हें करीब 4300 रूपए खर्च करने होंगे।

=> लड़कियां भी निहारती हैं दूसरी लड़कियों के ये खास अंग..!

Post a Comment

और नया पुराने