सदैव धन अौर सुख-समृद्धि के लिए वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान


आधुनिक समय में बहुत सारे लोग प्रत्येक कार्य में वास्तु का ध्यान रखते हैं। वास्तु की बातों का ध्यान रखने से घर की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है । इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखकर घर में सदैव धन अौर सुख-समृद्धि बनी रह सकती है। आइए जाने वास्तु की कुछ बातें.... 

=> गलती से भी घर में न लगाए ये 4 प्रकार की तस्वीरें...

# इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कमरे के दरवाजे के सामने पैर करके न सोएं। ऐसा करने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। 

# घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में धातु के सिक्कों से भरा कटोरा रखने से घर के लोगों को कई लाभ मिलते हैं। 

# घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में फैमिली फोटो लगाना शुभ होता है। इस दिशा में ऐसा चित्र लगाने से प्रत्येक कार्य में पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलता है। 

# रसोईघर में पानी अौर आग के मध्य दूरी होनी चाहिए। इन दोनों के आस-पास रहने से कार्यों की सफलता में परेशानी आती है।

# घर के मंदिर में अन्य देवी-देवताअों के साथ वास्तुदेव का चित्र या प्रतिमा रखकर नियमित पूजा करने से वास्तुदोष समाप्त हो जाते हैं। 

# साफ-सफाई करते समय पानी में नमक मिला लेना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है अौर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 

=> वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें..

Post a Comment

और नया पुराने