वाह रे चोर! चप्पलों का पसीना सूंघकर करते थे चोरी....


मुंबई पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकडा है जो कि चप्पल के पसीने को सूंघकर चोरी करता है। दहिसर क्राइम ब्रांच ने चोरी करने वाले इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए चारों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। इन चोरों का चोरी करने का तरीका बडा ही अजीब है। ये चप्पल के पसीने को सूंघकर तय करते हैं कि चोरी करनी है या नहीं। दरअसल जब ये लोग चोरी करने किसी के घर में घुसते थे तो बाहर पडी उस परिवार के किसी सदस्य की चप्पल के पसीने को सूंघते थे। चप्पल में से अगर पसीने की बदबू आ रही हो तो आरोपी समझ जाते थे कि लोग घर में अभी अभी आए हैं।

अगर किसी घर में चप्पल से पसीने की बदबू नहीं आ रही होती तो वे उस घर में चोरी करने घुस जाते थे। पुलिस पूछताछ में चोरों ने खुलाया किया कि वे चप्पल को इसलिए सूंघते थे क्योंकी लोग ऑफिस से आने के बाद आस पास में चप्पल पहनकर ही जाते हैं। चोरों ने पुलिस को यह भी बताया कि यदि किसी चप्पल में पसीने की बदबू नहीं आ रही है, तो वे घर की पांच बार घंटी बजाते थे।

यदि किसी ने तब दरवाजा नहीं खोला, तो वह फिर लैच तोडकर अंदर घुस जाते थे। यदि किसी ने दरवाजा खोल दिया, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बना देते थे। साथ ही ये लोग अक्सर उन बिल्डिंगो में चोरियां करते थे, जहां सिक्युरिट गार्ड्स या सीसीटीवी नहीं होते। साथ ही ये गिरोह सिर्फ दिन में ही चोरियां करते थे।

इस बाजार में सरेआम बिकती है लड़कियाँ!!
यह स्टार हिजाब पहनकर बनाती है शारीरिक संबध
लड़कियों का ब्रा पहनने का तरीका खोलता है ये राज

Post a Comment

और नया पुराने