टैटू बनाने की ऐसी सनक कि कुत्‍ते के चेहरे पर बना डाले कई टैटू!


टैटू बनवाकर कूल डूड दिखने की चाहत रखने वाले तो तमाम लोग मिल जाएंगे लेकिन अब ब्राजील में मिला है ऐसा टैटू आर्टिस्‍ट जिसने अपने पेट डॉग को भी टैटू से रंग दिया। ब्राजील के रहने वाले इमर्सन डैमसीनो ने अपने बुल टेरर प्रजाति के कुत्‍ते के चेहरे पर पांच टैटू बना डाले।

ये डॉक्टर न्यूड होकर करती है मरीजों का इलाज, जानिए क्या है वजह?

इमर्सन ने कुत्‍ते के आंख, नाक और कान पर टैटू बनाने के लिए उसे बहुत सा दर्द झेलने पर मजूबर किया। जब इमर्सन ने अपने कुत्‍ते के टैटू लुक वाली तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर डालीं तो पूरी दुनिया के एनिमल राइट्स एक्‍टिविस्‍ट उसके पीछे पड़ गए। कुत्ते के चेहरे पर बने टैटू की तस्‍वीरें देख हजारों लोग गुस्‍से में आ गए। जानवरों पर अत्‍याचार का यह नया तरीका देखकर सबने इमर्सन डैमसीनो को जमकर कोसा।

इंटरनेट से लेकर फेसबुक तक जब इस टैटू आर्टिस्‍ट पर लोगों ने अपना गुस्‍सा निकालना शुरू किया तो पहले उसने डॉग की ये तस्‍वीरें डिलीट कर अपना फेसबुक नेम मर्सन डैमसीनो से बदलकर इमर्सन कैनडीडो कर लिया, ताकि लोग उसे पहचान न सकें।

बीच सड़क पर ये लड़की निकालती है दूध, खरीदने के लिए लगती है लाइन

इमर्सन और उसकी गर्लफ्रेंड ने कुत्‍ते के टैटूज को लेकर सफाई दी कि इसमें आखिर गलत क्‍या है। इस जवाब के बाद आम लोगों और एनिमल राइट एक्‍टिविस्‍ट्स का गुस्‍सा शांत होने की बजाए बढ़ गया। इसके बाद भी इमर्सन ने अपने काम को लेकर माफी नहीं मांगी बल्‍िक अपना फेसबुक अकांउट ही डिलीट कर दिया।

Post a Comment

और नया पुराने