Reliance Jio सिम ऑरेंज और ब्लू कलर में कौन सी है बेस्ट


अगर आपने रिलायंस जियो सिम खरीद ली है तो आपको पता होगा कि रिलायंस जियो सिम 2 कलर में मिल रही है। अगर अभी तक नहीं खरीदी तो हम बता देते हैं कि जियो सिम ऑरेंज और ब्लू दो कलर में उपलब्ध है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि कौन सी सिम है आपके लिए बेस्ट? इसके लिए अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं दोनों सिम का कम्पैरिजन, जिससे आपको आसानी से पता चल जाएगा कि कौन सी सिम लेना आपके लिए बेहतर होगा…

इस बिकिनी का कमाल देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप!

ऑरेंज और ब्लू सिम में सबसे बड़ा अंतर इनके एक्टिवेशन टाइम को लेकर है। ये देखा गया है कि ऑरेंज कलर की सिम ब्लू की अपेक्षा जल्दी ऐक्टिवेट हो जाती है। इसका कारण है कि जियो की ऑरेंज सिम पहले रिलायंस के कर्मचारियों के लिए दी जा रही थी फिर इसे अन्य कस्टमर्स को भी दिया जाने लगा। साधारण कस्टमर्स के लिए ब्लू सिम आई। इसी लिए ऑरेंज सिम जल्दी एक्टिवेट हो जाती है वहीं ब्लू सिम को एक्टिवेट होने में टाइम लगता है।

हालांकि रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर दोनों कलर की सिम में मिल रहा है। इसमें 31 दिसंबर तक फ्री 4जी इंटरनेट और मुफ्त वायस कॉलिंग की सुविधा है। इसके ऐक्टिवेशन में सुविधा को देखते हुए कहा जा सकता है कि ऑरेंज सिम है कस्टमर्स के लिए बेस्ट है। लेकिन अगर ऑरेंड सिम नहीं मिल रही तो आप ब्लू सिम से भी वैसा ही लाभ पा सकते हैं।

अब ऐसे महिलाएं भी खड़ी होकर कर सकेंगी सू-सू!

Post a Comment

और नया पुराने