गर्मी का मौसम चैत्र से प्रारंभ हो जाता है। ऋतु परिवर्तन का समय ही वह मुख्य समय होता है जब बीमारी फैलाने वाले बैक्टिरिया और जीवाणु अधिक सक्रीय रहते हैं। ऋतु परिवर्तन के कारण इन दिनों में अधिकांश लोगों को पेट से संबंधित पेरशानियों का सामना करना पड़ता है, इसीलिए शरीर की शुद्धि के लिए नौ दिन उपवास रखते हैं।
साथ ही अगर शास्त्रों के नजरिए से देखें तो नव शब्द का अर्थ है नया।अत: नव संवत्सर के प्रारंभिक दिन होने के कारण इन दिनों को नव कहना सुसंगत है तथा दुर्गा देवी के भी नौ स्वरूप हैं इसीलिए नौ दिनों तक माता की उपासना होती है। ऐसी मान्यता है कि इन नौ दिनों तक उपवास रखने और सच्ची श्रद्धा से माता का पूजा-पाठ करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है।
नवरात्रि पर घर में जवारे क्यों लगाना चाहिए?
घर में लगा तुलसी का पौधे बदल सकता है आपकी किस्मत!
हैरान रह जाएंगे, लड़कियां इसलिए लगाती हैं माथे पर बिंदी

एक टिप्पणी भेजें