घटना टर्की की है। जहां एक लड़के ने गर्लफ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद खुद को गोली मार ली। लड़के ने यह सब लड़की को सबक सिखाने के लिए किया। जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लड़की के इंकार के बाद वह इस कदर टूट गया था कि वो उसे पाने के लिए अपनी जान तक देने के लिए तैयार हो गया। हुआ भी कुछ ऐसा ही लड़के ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मौत को लाइव कर दिया। लड़के ने एक शॉट गन से अपनी छाती पर गोली दाग ली। जिससे लड़के की छाती के परखच्चे उड़ गए। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई।
22 वर्षीय केरेन टर्की का रहने वाला था। जब लड़की ने उससे ब्रेकअप किया तो उसने आत्म हत्या करने का प्रयास किया। केरेन ने अपने कमरे मे मोबाइल का कैमरा ऑन किया और फेसबुक के जरिए वह लाइव हो गया। केरेन ने शर्ट नही पहनी थी। उसने पहला फायर किया तो वह मिस हो गया। जिसके बाद केरेन ने फिर से कैमरा एडजेस्ट कर सीने पर शॉट गन रख फायर झौंक दिया। इस बार निशाना बिलकुल सही जगह लगा और गोली केरेन के सीने को चीरती हुई निकल गई।

एक टिप्पणी भेजें