राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 12 अक्टूबर का दिन


मेष : उगाही और प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिन है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ : आज का दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा। आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में पदोन्नति होगी।

मिथुन : नकारात्मक विचारों को मन से दूर करें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय अनिष्ट न हो इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन का खर्च होगा। बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

=> जानिए, क्या कहती है आपके हाथ की विवाह रेखा

कर्क : आर्थिक पहलू मजबूत बनेगा। विचारों में अनिर्णायक्ता रहेगी। अचानक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा। नौकरी-धंधे में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

सिंह : व्यापार का विस्तार होगा, धन सम्बंधित आयोजन भी कर सकेंगे। उचित कारणों पर धन का खर्च होगा। विदेश स्थित व्यवसायियों से लाभ होने की संभावना है। प्रबल लाभ के भी योग हैं।

कन्या : आज का आप का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। आभूषणों की खरीददारी करेंगे। कला के प्रति अभिरुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

=> ऐसी महिलाओं के साथ न बनायें शारीरिक संबंध

तुला : आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। मानसिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक : आज संपत्ति सम्बंधित कार्यों और गृहस्थ जीवन के प्रश्नों का निराकरण आ जाएगा। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बहनों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा।

धनु : निजी सम्बंधियों के साथ मनदुख न हो इसका ध्यान रखें। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा।

=> यदि जेब रहती हैं खाली तो करें ये आसान उपाय फिर देखे कमाल

मकर : आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यवसाय में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा।

कुंभ : धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ बहस होगी। आज व्यवहार में आध्यात्मिकता अधिक रहेगी। अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी।

मीन : व्यवसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है। प्रवास-पर्यटन होगा। मित्रों से उपहार मिलेगा। मध्याहन के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतें।

Post a Comment

और नया पुराने