सीएनएन में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों वाले कपड़े पहने दो हथियारबंद नकाबपोशों ने किम कार्दशियन वेस्ट को बंदूक की नोक पर लिया। उस वक्त वह काफी डर गई थीं, हालांकि उन्हें किसी तरह की शारीरिक चोट नहीं आई है।
पैरिस फैशन वीक के लिए किम कार्दशियन वेस्ट अपनी मां क्रिस जेनर और बहनों कार्टनी कार्दशियन और केंडल जेनर के साथ विदेश में हैं। इस घटना से कुछ घंटों पहले किम ने एक कार्यक्रम में शिरकत की थी।
किम के हज्बंड, रैपर केन्ये वेस्ट उस वक्त स्टेज पर अपना परफॉर्मेंस दे रहे थे जब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। वह फौरन न्यू यॉर्क मिडोस फेस्टिवल को छोड़कर वहां से निकल पड़े। मिडोस एनवाईसी के ऑफ़िशल ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्टि की गई कि वह अपना परफ़ॉर्मेंस पूरा नहीं करेंगे।
जब बिना अंडरवियर के फैशन शो में पहुंच गईं किम कार्दशियन
इस हीरोइन ने पोस्ट की न्यूड तस्वीरें, शेयर की पर्सनल बातें
आकर्षक बॉटम की वजह से दुनिया में मशहूर हो रही है ये लड़की..

एक टिप्पणी भेजें