मेक्सिको में 3 पैरेंट्स के जरिए एक संतान को जन्म दिलाने वाले एक अमेरिकी मेडिकल टीम है। अमेरिका के न्यू साइंटिस्ट मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक 3 पैरेंट्स के जरिए जन्मा बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और जन्म के दौरान कोई भी परेशानी नहीं हुई। बच्चे की मां के शरीर में लेघ सिंड्रोम नाम की बीमारी के जींस मौजूद थे, इस बीमारी में महिला स्नायु प्रणाली से पीड़ित थी। इस बीमारी के कारण मां के द्वारा ही यह बीमारी उसके पहले के दो बच्चों तक पहुंची थी, जिससे दोनों की मौत हो चुकी है। इन महिला का एक-दो नहीं बल्कि 4 बार गर्भपात हो चुका है। इन समस्याओं से जूझने के बाद महिला अपने पति के साथ न्यूयार्क के न्यू होप फर्टीलिटी सेंटर के डॉक्टर डॉन झैंग हेल्प लेने पहुंची।
बता दें कि अमेरिका में इस नए तकनीक द्वारा 3 पैरेंट्स द्वारा बच्चे को जन्म देना अवैध है, जिसकी स्वीकृति अमेरिकी गवर्मेन्ट नहीं देता है। इस तकनीक से रोग युक्त माइटोकांड्रिया मां के जीन से हटाया गया। वैज्ञानिक ने मां के DNA के नाभिकीय का प्रयोग किया और इसे डोनर के अंडाणु से जोड़ दिया। स्पिंडल न्यूक्लीयर ट्रांसफर की इस तकनीक में मां और डोनर के दो अंडाणुओं का प्रयोग किया गया।
पढ़े :
# महिलाओं को प्रेगनेंट बना रहा है मोबाइल एप!
# यहाँ मर्दों के गले में कुत्तों की तरह पट्टा डाल कर रखती हैं औरतें
# महिलाओं को लेकर हुआ बड़ा खुलासा बिस्तर पर वो भी चाहती है कुछ ऐसा...!!

एक टिप्पणी भेजें