वर्जिनिटी पर खुलकर बोलीं ये अभिनेत्री..


महिलाओं के चरित्र, उनकी वर्जिनिटी पर सवाल करती फिल्म पिंक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साथ की इसके कलाकार भी आजकल खूब चर्चा में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अलावा कीर्ति कुल्हारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कीर्ति ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सेक्स और वर्जिनिटी पर अपनी राय दी।

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की 'हॉट वाइफ' ने मचाया तहलका, तस्वीरें में देखिए...

कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि ‘ वर्जिनिटी को न जाने लोगों ने हौव्वा क्यों मान लिया है? वह शब्द सुनते ही दिमाग में बिजलियां क्यों कौंधने लग जाती हैं? पहली बात तो यह कि हर किसी को प्यार, रिश्ते और सेक्स को एक्सप्लोर करने का हक है। अगर किसी ने इन जज़्बात को महसूस किया है तो क्या बुराई है? उन तीनों से संबंधित इमोशन इंसान की जरूरत हैं। लिहाजा लड़का हो या लड़की, उस पर वर्जिनिटी का मामला बना उसे सामाजिक और नैतिक कटघरे में खड़ा करना गलत है।

कीर्ति कहती हैं, ”दुर्भाग्य से इस चीज को जितना बड़ा हौव्वा बनाया जाता है, यह उतनी बड़ी बात है नहीं । इसे सहज भाव से लेने में पता नहीं क्यों लोग कतराते हैं? इस पर चुप्पी बरतते हैं। हम घर में अपने बच्चों को सेक्स एजुकेशन से संबंधित चीजों पर खुलकर बातें नहीं कर पाते। नतीजतन, बड़े होने पर उनके लिए यह चीज हौव्वा बनती है। नतीजा लड़कों के यौन हमलों के रूप में आते हैं।

यह भी पढ़े : TV एक्ट्रैस ने की बोल्डनेस की हदें पार, करवाया हॉट शूट..!

Post a Comment

और नया पुराने