लक्ष्मी कृपा और दरिद्रता नाश के लिए करें कुछ सरल उपाय..


कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। व्यक्ति कुछ ऐसे कार्य कर लेता है जिससे लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। देवी लक्ष्मी की कृपा से ही घर में धन-संपति में वृद्धि होती है। कुछ सरल उपायों को करने से घर में देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रह सकती है। आइए जाने धन लाभ पाने के कुछ सरल उपाय...  

# आटे में शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाने से धन संबंधी चिंताअों से मुक्ति मिलती है। 

# घर में बनाई पहली रोटी या चावल गाय को खिलाने से दरिद्रता का नाश होता है। 

# सुबह घर के किसी भी सदस्य के भोजन करने से पूर्व झाडू अवश्य लगा लें। 

# सूर्योदय के पश्चात घर में झाडू- पोंछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी रूष्ट हो जाती है। 

# सफेद वस्तुअों जैसे दूध, खीर, सफेद पुष्प, चावल आदि का दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। 

# धन से संबंधित लेन-देन के लिए सोमवार और बुधवार के दिन का चुनाव करें। इस दिन लेन-देन करना लाभदायक माना जाता है।

# घर की दीवारों या फर्श पर पेन-पैंसिल से निशान नहीं बनाने चाहिए। इस प्रकार करने से कर्ज में बढ़ौतरी होती है।

# तिजोरी में सदैव धन बना रहे इसके लिए उसमें  लक्ष्मी यंत्र या कुबेर यंत्र अवश्य रखना चाहिए।

पढ़े : 
लव लाइफ को कमजोर करती है ऐसी बैडशीट..!
इन 6 चीजों को घर में रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी
मनी प्लांट लगाने से पूर्व जानें ये बातें, नहीं तो हो सकता है आर्थिक नुक्सान

Post a Comment

और नया पुराने