यहाँ ऑनलाइन फ्री में मिल रही है रिलायंस जियो सिम...


अगर आपके पास अभी तक रिलायंस जियो का सिम नहीं है और आप इसे पाने के लिए काफी मेहनत करके थक चुके हैं तो निराश ना हो। यूजर्स को सिम आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ई-कॉमर्स साइट शॉपक्लूज (Shopclues) ने रिलायंस के साथ टाईअप किया है। इस तरह वो रिलायंस के साथ हाथ मिलाने वाली पहली ई-कॉमर्स कंपनी भी बन गई है।

रिलायंस से हाथ मिलाकर शॉपक्लूज भारत में सिम बेचने वाली पहली ई-कॉमर्स कंपनी भी बन गई है। कंपनी ने ये दावा किया है कि वो यूजर्स को एकदम फ्री जिओ सिम देगी, लेकिन इसके लिए यूजर्स को कोई 4G स्मार्टफोन खरीदना होगा।

इसके लिए यूजर्स अपनी पसंद की स्मार्टफोन कंपी चुन सकते हैं। इसमें लेनेवो, माइक्रोमैक्स, आसुस, पेनासॉनिक, HTC, सैमसंग और इंटेक्स समेत अन्य कंपनियां भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, शॉपक्लूज इन स्मार्टफोन पर यूजर को डिस्काउंट देने का दावा भी कर रही है।

पढ़े : 
अब यह कंपनी देगी सभी ग्राहकों को लाइफटाइम फ्री कॉलिंग प्लान
ये आलार्म आपको न सिर्फ उठाएगा, बल्कि आपको चरम सुख भी देगा 
मोबाइल नंबर को प्राइवेट नंबर बनाने के लिए अपनाये ये तरीका

Post a Comment

और नया पुराने