यह भी पढ़े : घी या तेल से नहीं, पानी से जलता है इस मंदिर का दीया
दूसरी यह कि इस मजार पर श्रद्धालु चढ़ावे में घड़िया चढ़ाते है। यहाँ पर आपको करीने से सजाई हुई घड़ियाँ नजर आएँगी। यह परम्परा कब व कैसे शुरू हुई इसके बारे में कुछ पक्की जानकारी नहीं है। पर कहा जाता है कि हाईवे पर वाहन चालकों कि चिंता समय पर सुरक्षित पहुचने कि होती है। ऐसे में यहाँ शीश नवा कर जहा वे सुरक्षित यात्रा कि मनोकामना मांगते है, वही घड़ी चढ़ा कर यह दुआ माँगते है कि समय पर अपनी मंजिल में पहुँच जाए।
इस पीर कि देखरेख का जिम्मा रेडक्रॉस के पास है। यहाँ पर इतनी अधिक घड़िया चढ़ती है कि बाद में रेडक्रॉस को उन्हें बेचना पड़ता है। इस पैसे से ही मजार कि देखभाल की जाती है और सेवादारो को वेतन दिया जाता है।
यह भी पढ़े : इस मंदिर के फर्श पर सोने से प्रेगनेंट हो जाती हैं औरतें!

एक टिप्पणी भेजें