जब एक मां ने करवाया अपनी ही 14 वर्षीय बेटी का बलात्‍कार


ऑस्‍ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड इलाके में रहने वाली एक महिला को अदालत ने सात साल की सजा सुनाई है। महिला पर आरोप है कि उसने अपनी 14 वर्षीय बेटी का बलात्‍कार करने में अपने पार्टनर की मदद की थी।   

यह भी पढ़े : मां ने मासूम बेटी के बलात्‍कार के लिए छपवाए विज्ञापन

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, बेटी के 15वें जन्‍मदिन के मौके पर मां ने उससे बताया कि पार्टनर उसके साथ यौन संबंध बनाना चाहता है। इसके बाद जब बेटी बिस्‍तर पर सो रही थी तो युवक ने उसके साथ अश्‍लील हरकतें करने की कोशिश की।

बेटी को सोता देख मां ने युवक को बुलाकर बेटी के अंडरगार्मेंट्स उतार दिए और संबंध बनाने में मदद की। सुनवाई के दौरान कोर्ट के जज माइकल शनहान ने महिला को काफी खरी खोटी सुनाई है। जज माइकल शनहान ने कहा, 'मां द्वारा अपनी बेटी के साथ इस तरह की हरकत बहुत ही गलत है। उसकी इस हरकत से मां-बेटी का रिश्‍ता जो भरोसे और लगाव से बना होता है, वह तार-तार हुआ है।'

यह भी पढ़े : ये कैसी परंपरा एक मां ही अपनी बेटी को शारीरिक संबंधो के लिए करती हैं मजबूर!

उन्‍होंने कहा कि बेटी को यौन संबंध बनाने के लिए कहने के बाद मां ने उससे चुप रहने के लिए भी कहा। काफी दिनों तक चली सुनवाई के खत्‍म होने के बाद कोर्ट ने मां और उसके पार्टनर को दोषी पाया है। दोनों को सात साल की सजा सुनाई गई है।

Post a Comment

और नया पुराने