वृषभ : आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विकास कर सकेंगे।
यह भी पढ़े : काम की सफलता के लिए घर से निकलने से पहले करें ये काम
मिथुन : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। दूसरों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।
कर्क : स्वस्थ मन से दिन व्यतीत करे , क्योंकि आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है।
सिंह : आज मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। मां के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी।
कन्या : भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी।
यह भी पढ़े : ज्यादातर लोग देखते है ये सपने, जानिए क्या होता है इनका अर्थ
तुला : आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध आवेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहेगी।
वृश्चिक : आज का दिन शुभ है। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों से उपहार मिलेगा।
धनु : आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। धन खर्च होगा।
मकर : आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की गई मुलाकात रोमांचक बनेगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा।
यह भी पढ़े : गुरुवार को कभी नहीं करने चाहिए ये 5 काम
कुंभ : हर एक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधे की जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन : आज के दिन की शुरुआत भय के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा।

एक टिप्पणी भेजें