वृषभ : आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नये सम्बंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है।
मिथुन : भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध न बांधे। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। प्रवास भी टालिएगा।
यह भी पढ़े : रविवार को करें यह काम धन की नहीं होगी कमी...!
कर्क : आज का दिन आपका प्रफुल्लितता से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आप के उत्साह में वृद्धि होगी।
सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा।
कन्या : आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बाँध सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिकरुप से समृद्घि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।
यह भी पढ़े : लड़की हो या लड़का गलती से भी रात को न करें ये पांच काम
तुला : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरुप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी।
धनु : आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
यह भी पढ़े : रविवार को नहीं खानी चाहिए ये पांच चीजें..
मकर : बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
कुंभ: आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। झगड़े- विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।
मीन(Pisces): आज आप घूमने- फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें