ऐसे पता करे आपका पार्टनर किसी और के साथ तो नहीं सो रहा


आप अगर सच्चे प्यार में भरोसा करते हैं और इश्क में आपको सब अच्छा ही अच्छा लगता है बहुत कम ऐसे प्यार करने वाले होते हैं जो हमेशा अपने प्यार के लिए प्रतिबद्ध रहते है और मरते दम तक अपने साथी के साथ लॉयल रहते हैं। असल दुनिया की सच्चाई उस आदर्श दुनिया से बहुत अलग है। असल दुनिया में लोग बहुत जल्दी रिलेशन में बोर हो जाते हैं और फिर शुरु होता है धोखे और विश्वासघात का सिलसिला।

 बेडरुम में नये मूव्स की डिमांड करना :- यह तो सबसे बड़ा साइन है, अगर आपका पार्टनर बैड पर नये-नये मूव्स की डिमांड करने लगा है तो समझ जाइये वो ये कहीं और से सीख कर आ रहा है। आपको लग रहा होगा कि वो आपको खुश करने के लिए ये नये मूव्स दिखा रहा है लेकिन वो इसकी प्रेक्टिस कहीं और ही कर रहा है। इसका पता आपको शुरुआत में नहीं चलेगा क्योंकि उस समय आपको लगेगा कि आपको वैड पर कुछ नया करना ही चाहिए।

सफाई पर अचानक तवज्जो देना :- अगर आपका पार्टनर एकाएक सफाई पर बहुत धयान देने लगे और अगर यह उसके स्वभाव के बिलकुल विपरीत है । अगर पार्टनर खासकर अपने अंडरवियर की सफाई पर धयान देने लगे और नए अंडरवियर आपकी अनुपस्थिति में खरीदने लगे और पूछने पर कुछ ऐसे बहाने दे जो आपकी समझ के परे हो, अपने प्राइवेट पार्ट्स की सफाई नियमित रूप से करना लगे तो आप समझ पाए कि दाल काली है।

बेडरुम में वो पुराने वाला रोमांस नहीं होना :- जब आपका पार्टनर किसी और के साथ सो कर आ रहा होगा तो वो आपके साथ वैसे रोमांस नहीं करेगा जैसा वो पहले करता होगा। आपको लगेगा कि काम की वजह से वो दबाव में है आप तो भलाई के कारण उसे सोने दे रहे होंगे लेकिन वो आपके इस सीधेपन का फायदा उठा रहा होगा।

पढ़े :- 
शादी से पहले शारीरिक संबंध को लेकर क्या सोचती हैं लड़कियां!
पहली बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद लड़कियों को कैसा लगता है?
शारीरिक संबंधो के मामले में पुरुषों को भाती हैं इस उम्र की महिलाएं

Post a Comment

और नया पुराने