यह भी पढ़े : जानिए कैसे होते हैें 'P' नाम वाले व्यक्ति
मुख में राम बगल में छूरी जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहने वाले इस इंसान को अपनी सीधाई और साफ दिल की वजह से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। अक्सर ये लोग साजिश के शिकार भी हो जाते हैं। प्यार के मामले में ये समझदारी और धैर्य से काम लेते हैं। इनके दोस्त ज्यादा नहीं होते है, ये शांत प्रिय होते है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अगले की खैर नहीं होती है।
ये तब तक किसी को परेशान नहीं करते हैं जब तक कोई इन्हें तंग नहीं करता है। फिलहाल इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। आम तौर पर इन्हें कम बोलना पसंद होता है। एक समझदार और सब्र रखने वाले प्रेमी हैं। इन्हें हर वो चीज मिलती है जिसकी इन्हें चाहत होती है लेकिन हर चीज में इन्हें वक्त लगता है। अपनी मेहनत पर भरोसा करने वाले ये लोग जीवन को एक संघर्ष मानकर चलते हैं इसलिए इन्हें अपनी परेशानियों से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है।
यह भी पढ़े : जानिए कैसे होते हैें 'K' नाम वाले व्यक्ति
इस नाम के लोगों को प्यार पर ज्यादा भरोसा नहीं होता है इसलिए ऐसे नाम के लोग ज्यादातर अरेंज मैरज ही करते हैं। लेकिन ये अपनी जिम्मेदारियों को समझते है और उनका बखूबी पालन भी करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें