यहां बढ़ रही है वर्जिन लड़के-लड़कियों की आबादी


जापान की जनसांख्‍यिकी चुनौतियां बढ़ती जा रही है। यह देश दुनिया की सबसे पुरानी आबादी का घर है जिसकी सिकुड़ते जन्‍मदर और आश्‍चर्यजनक रूप से बढ़ते कुंवारों की संख्‍या चिंताजनक है। सरकार भले ही शादी और बच्‍चे पैदा करने के लिए पैसे भी दे रही है लेकिन लोगों की इसमें रूचि नहीं है। उनके पास शादी और परिवार बसाने का समय ही नहीं है। 

जापान टाइम्‍स के मुताबिक 18 से 34 साल के जापानी लोगों पर किए सर्वे में पाया गया कि 70 प्रतिशत अविवाहित पुरुष और 60 प्रतिशत अविवाहित महिलाएं रिलेशनशिप में नहीं है। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि लगभग 42 प्रतिशत पुरुष और 44.2 प्रतिशत महिलाओं ने माना है कि वे वर्जिन हैं।

यह अध्‍ययन हर पांच साल में जापान के नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्‍योरिटी रिसर्च द्वारा किया जाता है। संगठन ने 1987 में जब सेक्‍स और रिलेशनशिप के मुद्दे पर सर्वे किया था तो पाया कि 48.6 प्रतिशत पुरुष और 39.5 प्रतिशत महिलाएं अविवाहित थीं। 2010 में 18-34 साल के 36.2 प्रतिशत पुरुष और 38.7 प्रतिशत महिलाओं ने कहा था कि वे वर्जिन हैं। इस साल देखा गया कि जिन कपल्‍स की शादी को 15-19 साल हुए हैं, उनके बच्‍चों की संख्‍या भी कम हैं। 

पढ़े : 
कैसे पता करें आपकी गर्लफ्रेंड वर्जिन है या नहीं..?
यहाँ की लड़कियां ऑनलाइन बेच रही अपनी वर्जिनिटी ! 
लड़कियां खो देती है लड़कों से पहले अपनी वर्जीनिटी,जानिए कैसे?


Post a Comment

और नया पुराने