# घर में लड़ाई-झगड़ा रहता है तो उसे प्रेम में बदलने के लिए रात 12 से लेकर 3 बजे के बीच, जिस पात्र से सभी पारिवारिक सदस्त पानी पीते हैं उसमें से एक लौटा पानी लेकर घर की चारों दिशाओं में और बीचों-बीच थोड़ा जल छिड़क दें। यह उपाय गुप्त रूप से करें।
# पति या पत्नी दोनों में कोई भी प्रतिदिन एक गेंदे के फूल पर सिंदुर लगाकर तुलसी पर अर्पित करें। वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं खत्म होंगी और प्रेम बढ़ेगा।
# लंबे समय से कोई पारिवारिक सदस्य बीमार चल रहा हो तो रात को सोने से पहले, उसके तकीए के नीचे एक सिक्का रख दें। सुबह उठकर इस सिक्के को श्मशान में फेंक आएं।
# शनिवार को सरसों के तेल में पकौड़े बनाकर गरीबों को बांटे, शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
# हनुमान जी के बाएं पैर का सिंदूर लगाएं नजर दोष से छुटकारा मिलेगा।
# शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
# बेटी के सुखी दांपत्य जीवन के लिए एक लोटे में पानी, हल्दी और सिक्का डालकर विदाई के समय उसके आगे फेंक दें।
# जिस दिशा में काम से जा रहे हैं, उसकी उल्टे हाथ की दिशा में 4 कदम बढ़ाएं फिर काम पर जाएं। सफलता कदम चूमेगी।
# मंगलवार को आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें, धन संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।
# सूखे नारियल को थोड़ा सा ऊपर से काट कर उसमें शक्कर भरें, कच्ची जमीन के नीचे दबा दें। मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
पढ़े :
आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष
पर्स में नहीं रखें यह चीजें बढ़ती है ध्ान की परेशानी
कर्ज से बचने के लिए वास्तु की इन 7 बातों का रखे हमेश ख्याल!

एक टिप्पणी भेजें