ये लड़की दिनभर में खाती है 51 केले, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप..


ऑस्ट्रेलिया में इनदिनों स्वयं घोषित डाइट गुरु की धूम मची हुई है। इसके वीडियो यूट्यूब पर लोगों द्वारा खूब देखे जा रहे हैं। इस डाइट गुरु का कहना है कि वह हर दिन 51 केले खाती है जिसकी बदौलत उसने अपना मोटापा कम किया और सुडौल काया पाने में कामयाब रही।

यह भी पढ़े : तीन साल तक की कोशिश, फिर भी नहीं मिल सका ऑर्गज्‍म का सुख

'फ्रीली द बनाना गर्ल' के नाम से मशहूर हो चुकी इस युवती ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताने वाला वीडियो यूट्यूब के चैनल पर अपलोड किया है। इसमें वह फल खाने के फायदे के बारे में बताती नजर आतीं हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के अनुसार, वह पूर्व में एनोरेक्सिया व बुलिमिया से पीड़ित रही है। फ्रीली का कहना है कि कम फैट, ज्यादा कार्बोहाइट्रेट, कच्चे व शाकाहारी भोजन वाले डाइट से उसने चालीस पौंड वजन पाया और अब सुडौल काया की मालकिन भी है।

हालांकि कई पोषण विशेषज्ञों ने कच्चे व शाकाहारी भोजन के फायदे के बारे में लिख चुके हैं लेकिन फ्रीली के डाइट में 97 फीसद फल शामिल है जो बहुत ज्यादा ही है। कई आलोचकों ने कहा है कि इस युवती का डाइट खाने संबंधी डिस्ऑर्डर को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़े : इस देश में महिलाये नही खा सकती  'उत्‍तेजक' तरीके से केला 

इन सबके बीच फ्रीली अपने आलोचकों की बातों को खारिज करती हैं जबकि उनके इस डाइट प्लान को किसी भी मान्यताप्राप्त पोषण विशेषज्ञ या डाइटिशियन से मान्यता नहीं मिली है।

Post a Comment

और नया पुराने