यह भी पढ़े : इस लड़की ने कुत्ते के प्रेम में की सारी हदें पार...
ओलिविया सीवर्स अपनी जॉब के कारण अक्सर साउथ अमेरिकी देशों में जाती हैं। ओलिविया जब ब्यूनस आइरस में सड़क पर टहल रही थीं तभी वह कुत्ता मिला था। अब वह कुत्ते को रुबियो नाम से बुलाती हैं। वह रुबियो के साथ खेलती हैं और खिलाती हैं। टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक रुबियो ने ओलिविया को छोड़ने के इनकार कर दिया।
ओलिविया ने कहा, 'मैं अपना रास्ता बदलना चाहती थी। मैं नहीं चाहती थी कि वह मुझे फॉलो करे पर वह मेरे साथ पीछे-पीछे होटल आ गया। उसे रोकना संभव नहीं हुआ। वह हमेशा मुझे फॉलो करने लगा और साथ आ जाता। मैं उसे पीछा छुड़ाने की कोशिश करती रही लेकिन वह हमेशा मेरी तरफ देखता रहता। उसे कोई अटेंशन देता तो वह सच में बहुत खुश होता था।'
यह भी पढ़े : एक चोर जो सड़क पर महिलाओं को रोककर चुराता था उनके अंडरगारमेंट
ओलिविया जब जर्मनी लौट गईं तो उन्हें लगा कि अब रुबियो से मुलाकात नहीं होगी। लेकिन वह फिर से ब्यूनस आइरस आईं तो उन्होंने देखा का वह उस होटल के बाहर बैठ इंतजार कर रहा है। ऐसा 6 महीने से वह लगातार कर रहा था। ओलिविया जब भी सिटी पहुंचती थीं वह कुत्ता होटल के बाहर बैठा रहता था। ओलिविया ने कुत्ते को एक लोकल फैमिली के हवाले कर दिया। हालांकि रुबियो वहां रुका नहीं और फिर होटल पहुंच गया। आखिर में ओलिविया ने कुत्ते को गोद लेने का फैसला किया और उसे वह जर्मनी लेकर चली गईं।

एक टिप्पणी भेजें