एलोवेरा ज्यूस पीने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप



एलोवेरा को एक औषधि के रुप में काम में लिया जाता है। इसका प्रयोग हम प्राचीन काल से ही करते आ रहें हैं। इसे ग्वारपाठा, धृतकुमारी जैसे कई अन्य नाम से जाना जाता है। एलोवेरा के पौधे में रस सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। एलोवेरा के रस मे कई रासायनिक तत्वों के गुण भी पाए जाते हैं। एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स, एमिनो एसिड, एंजाइम, और फैटी एसिड्स जैसे लगभग 200 तत्व पाए जाते हैं।

1. एलोवेरा का जूस रोजाना पीने से खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं। 6 से 8 इंच के एलोवेरा के टुकड़े को छिल कर 5 से 7 तुलसी के पत्ते और 4 से 5 नीम के पत्ते डालकर पानी मिला कर पीस ले। इस मिक्सचर को गर्म करके काढ़ा बना ले और रोजाना पिए, इससे एनीमिया को दूर किया जा सकता हैं। वैसे भी एलो वेरा का जूस खून में बढ़ोतरी करने के लिए जाना जाता हैं।
यह भी पढ़ें : योन शक्ति बढ़ानी हैं तो अपनाएं ये घरेलू तरीकें!

2. रोजाना 1 गिलास एलो वेरा जूस पीने से वजन कम होने लगता हैं। एलोवेरा में ऐसे nutrients पाए जाते हैं जो वजन कम करने के दौरान शरीर को कमजोर भी नहीं होने देते हैं। एलोवेरा का रस पीने से बार-बार भूख नहीं लगती हैं, इससे पाचन तंत्र भी भी ठीक रहता हैं।

3. एलोवेरा जूस को नियमित रूप से पीने से रक्त संचार सही होता हैं। इसलिए यह ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

4.एलोवेरा का जूस पीने से बॉडी की अंदरूनी रूप से सफाई होती हैं। हमारे शरीर के अन्दर कई तरह के ज़हरीले तत्व होते हैं जो हमारे सेहत और स्किन पर बुरा असर डालते हैं। फ़ास्ट फ़ूड, पोल्यूशन, अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और कुछ बुरी आदतें जैसे स्मोकिंग, शराब आदि की वजह से शरीर में ज़हरीले तत्व पैदा हो जाते हैं। एलोवेरा का जूस रोजाना 2 घूँट पीने से बॉडी से यह ज़हरीले तत्व बाहर निकलते हैं और एलो वेरा में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को तंदरुस्त बनाने में सहायता करते हैं।
यह भी पढ़े : इस इच्छा को दबाने के लिए पेट के बल सोती हैं लड़कियां...

Post a Comment

और नया पुराने