6 साल का मासूम, लाखों की कमाई कर रहा है , जानिए कैसे?



शेफ तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्या 6 साल के शेफ के बारे में आपने सुना है। पहली कक्षा में पढने वाला निहाल एक शेफ है और अपनी बनाई डिशेज की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है। जानिए कैसे दुनियाभर में मशहूर हो गया ये शेफ। निहाल 5 साल की उम्र से खाना बनाने का शौकिन है। वह अपने खाना बनाने की सभी वीडियो को यूट्यूब चैनल 'किचाट्यूब' पर अपलोड करता है। लेकिन निहाल के शेफ बनने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

हुआ यूं कि निहाल कुछ साल पहले अपनी मां के साथ किचन में हेल्प कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता उसकी वीडियो बना रहे थे। पिता ने ये वी़डियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दिया। लोगों ने इस वीडियो को जब सराहना शुरु किया तो निहाल के पिता ने यूट्यूब चैनल 'किचाट्यूब' बनाने का फैसला किया। जिसपर निहाल की वीडियो को अपलोड किया जाने लगा।

केरल के कोच्ची में रहने वाला निहाल अपनी डिश और मासूमियत की वजह से दुनियाभर में पहचाना जाने लगा। 6 साल का निहाल यूट्यूब के साथ ही फेसबुक पर भी छा गया। हाल में ही निहाल के एक वीडियो को 1 लाख 32 हजार रुपए में फेसबुक ने खरीदा है। ये नन्हा शेफ आप अपनी वीडियो की बदौलत लाखों की कमाई कर रहा है।
जाने कैसे पोर्न देखने से बरबाद हो सकती है सेक्स लाइफ 
 ऐसी महिलाओं के साथ न बनायें शारीरिक संबंध
तो इसलिए होता है ATM पासवर्ड सिर्फ 4 अंकों का

Post a Comment

और नया पुराने