दोस्तों में बार-बार लड़ाई होती है तो याद रखें वास्तु की बातें....


वास्तु के अनुसार व्यक्ति ऐसी गलतियां कर जाता है, जिसके कारण मित्रों के मध्य बार-बार लड़ाई होती रहती है।  मित्रों के मध्य लड़ाई न हो इसके लिए अपनाएं वास्तु की कुछ उपाय...

 यह भी पढ़े : चुटकी भर नमक आपको बना सकता है मालामाल

# भूल कर भी मित्रों को रुमाल अौर परफ्यूम भेंट न करें । ऐसी चीजें भेंट करने पर मित्रता में अविश्वास बढ़ता है।

# मुख्य द्वार के पीछे या सामने गंदे वस्त्र न रखें। मुख्य द्वार के सामने का स्थान मित्रता को प्रभावित करने वाला माना जाता है।

# कहा जाता है कि जूठा खाने से प्यार अौर मित्रता में बढ़ौतरी होती है परंतु वास्तु के अनुसार ये झगड़े का कारण बनती हैं। दोस्ती को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे का जूठा भोजन न खाएं।

 यह भी पढ़े : ज‌िस घर में होती हैं यह चीजें वहां कभी नहीं रहते धन और सुख

# घर की छत पर कबाड़ अौर अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए। इस स्थान पर ये सभी चीजें रखने पर पारिवारिक सदस्यों के रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

# मित्रों को कभी भी काले रंग की वस्तुें भेंट न करें अौर न ही उनसे लें। काला रंग राहु को प्रभावित करता है, जिसे दोस्ती के लिए शुभ नहीं माना जाता।

# शनिवार वाले दिन मित्रों से लेन-देन न करें। इस दिन उनसे बहस भी नहीं करनी चाहिए। इस दिन बिना कारण के भी बात बढ़ सकती है।

 यह भी पढ़े : वास्तुशास्‍त्र के अनुसार इन 7 कारणों से घर में धन की बरकत नहीं होती

Post a Comment

और नया पुराने