उन्होंने ‘साजन’, ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन संजू बाबा के दिन क्या फिरे सब बदल गया। 1993 में जब संजय दत्त को मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में अरेस्ट किया गया तब से दोनों का रिश्ता टूट गया। उसके बाद से दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।
लगभग दो साल बाद फिल्म निर्माण में वापसी कर रहे विधु विनोद चोपड़ा ने संजय और माधुरी की जोड़ी को साथ लाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक विधु विनोद 'मार्को भाऊ' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे जिसके लिए इस हिट जोड़ी को कास्ट करना चाहते हैं।
यह भी पढ़े :
साउथ के सुपरस्टार 'कबाली' इन दो हस्तियों को करता है फॉलो....
संजय दत्त ने ऐलान किया कब रिलीज होगी 'मुन्नाभाई 3'

एक टिप्पणी भेजें