दिन ढ़लते ही यहां पॉश इलाके में भी वेश्यावृति से लिप्त महिलाएं घूमती नजर आती हैं। ये महिलाएं आस-पास से गुजरने वाले वाहनों को रोकती हैं और उन्हें होटल में आने के लिए कहती हैं। अगर कोई होटल में आने को राजी हो जाए तो धंधा आगे बढ़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने कई बार पुलिस को इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि पुलिस रात के समय गश्त पर भी आती है, लेकिन इन महिलाओं को अनदेखा कर देती है।
स्थानीय लोगों का ये भी आरोप है, कि इस गोरखधंधे में न सिर्फ वेश्याएं, बल्कि दलाल और पुलिस भी शामिल हैं। आरोपियों को न तो पुलिस का डर है, न ही प्रशासन का भय।

एक टिप्पणी भेजें